ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- अर्की उपमण्डल की ग्राम पंचायत बातल के गांव शिउरी में विगत रात चोरों ने पांच घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है । जिसको लेकर आज अर्की थाने में मामला दर्ज हुआ है ।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/02/shivpuri-samachar-7679043821424096511135403.jpg)
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता बन्ती देवी पत्नी बालक राम निवासी शिउरी डाकघर बातल ने अपनी शिकायत में कहा है कि आज सुबह जब यह सोकर उठी तो इसकी बहु ने इसे बताया कि साथ वाले कमरे का ताला टूटा हुआ है, जो आंगन में फैंका हुआ है । जब इसने कमरे के अंदर जाकर देखा तो सारे कपड़े इधर उधर बिखरे पड़े थे,वहीं अलमारी का लॉकर व ट्रंक का ताला भी टूट हुआ था । जिसमें से सोने व चांदी के गहने चोरी थे । जिनकी कीमत 1 लाख 88 हज़ार रुपए है । पुलिस ने शिकायत कर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है ।डीएसपी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है ।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/02/dainikhimachalnews-33858173361000190309-1024x427.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/02/dhncoverpager14388313350960280541.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240215-wa00243050015231424829304.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240123-wa00874547575553293947230.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/01/screenshot_2023-12-20-17-41-00-13_439a3fec0400f8974d35eed09a31f914435104215892508489.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/01/screenshot_2023-12-20-17-41-34-54_439a3fec0400f8974d35eed09a31f9142266607320141485828.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)