पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा की अगुवाई में दाड़लाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अर्की विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को शिव मंदिर दाड़लाघाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा की अगुवाई में चलाए गए अभियान में स्थानीय रामभक्तों ने भी भाग लेकर मंदिर में अपनी सेवा दी।

इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता बालक राम शर्मा,प्रदेश सचिव ओबीसी नरेंद्र सिंह चौधरी,भीम शर्मा,करन सिंह वर्मा,खगेश,दिनेश ठाकुर मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page