ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- श्री अयोध्या जी में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कुनिहार व आस पास की पंचायतों में माहौल राममय हो गया है। प्रत्येक घर में राम नाम का जाप व ध्वज लगाय जा रहे हैं।
इसी कड़ी में आज कुनिहार शहर में रामभक्तों ने प्रभातफेरी निकाली। सुबह 5:00 बजे राम भक्तों की टोली ने प्राचीन ठाकुर द्वार मंदिर हाटकोट राजदरबार से प्रभातफेरी निकाली।
प्रभातफेरी मेन बाजार, पुराना बस अड्डे से तलाब मन्दिर होते हुए मेन रोड घोड़ी माता मन्दिर से राज दरबार तक पहुंची। जहां प्रभु श्रीराम का दरबार बनाया गया है। वहीं प्रसाद के साथ इसका समापन हुआ। यह प्रभातफेरी 22 जनवरी तक इसी तरह निकाली जाएगी।