ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- जिला मुख्यालय सोलन स्थित दुधारु पशु सुधार सभा में वीरवार को सर्वसम्मति से दाड़लाघाट के मांगू निवासी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता विद्या सागर ठाकुर को नया अध्यक्ष चुना गया।

इस मौके पर सभा के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र देकर नवनियुक्त अध्यक्ष विद्या सागर ठाकुर का स्वागत किया ओर अध्यक्ष पद की कुर्सी सौंपी। वही नवनियुक्त अध्यक्ष विद्या सागर ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व मुख्य संसदीय सचिव व अर्की विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा से किसानों के हित में कार्य करेंगे। ठाकुर ने कहा उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।



