अर्की ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व विधायक स्वर्गीय धर्मपाल ठाकुर को उनकी जयंती पर किया याद।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- अर्की मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पूर्व विधायक व विधान सभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय धर्मपाल ठाकुर की जयंती पर मंडल कांग्रेस द्वारा उन्हें याद किया गया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका अर्की विधानसभा के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने अपने 15 वर्ष के कार्यकाल में अर्की विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास करवाया। वे हमेशा जनता के बीच सक्रिय रहते थे जिस कारण अर्की की जनता उन्हें विकास का मसीहा के रूप में याद करती है। इस दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।इस दौरान देवकली गौतम, संजय ठाकुर, सीमा शर्मा ,भूपेंद्र कुमार शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर, भीम सिंह ठाकुर, जयप्रकाश ठाकुर ,ऋषि देव शर्मा ,नरेश शर्मा, गौरव ठाकुर ,पदम सिंह, दीपक गुप्ता, तिलक राजपाल ,ओम प्रकाश भारद्वाज ,श्यामलाल लक्ष्मण चौहान, गौरव ठाकुर,हरीश सहगल, पदम् कौशल और शेखर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page