ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:-अल्ट्राटेक वेलफेयर फाउंडेशन बागा सीमेंट वर्क्स द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यह बात बागा करोग पंचायत के उप प्रधान श्याम लाल ने कही।

उन्होंने बताया कि इसी श्रेणी में उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए बागा विद्यालय में कंप्यूटर लैब व पुस्तकालय की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए कक्षा 5 के विद्यार्थियों को पार्ट्स पुस्तक और कोचिंग का प्रावधान भी किया गया। इस अवसर पर बागा सीमेंट वर्क्स के टाउनशिप की महिला मंडल की अध्यक्ष मोनिका माथुर,विभागाध्यक्ष पीयूष शुक्ला,बिन्नी ठाकुर,बागा करोग पंचायत की प्रधान सुरेन्द्रा,उप-प्रधान श्यामलाल,आदर्श महिला मंडल बागा की प्रधान सुखदई किरण चौहान व बागा विद्यालय के मुख्याध्यापक और अध्यापक उपस्थित रहे।




