कांगड़ा घाटी में बढ़ी पर्यटकों की आमद।आठ माह में चार लाख से अधिक ने निहारा कांगड़ा।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज//कांग:- कांगड़ा घाटी में पर्यटकों की आमद में इजाफा हुआ है। इस वर्ष की बात करें तो आठ माह में, चार लाख से अधिक पर्यटक कांगड़ा की वादियों को निहार चुके हैं। कांगड़ा घाटी की ओर विदेशी पर्यटकों का भी रुझान बढ़ा है, क्योंकि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष आए विदेशी पर्यटकों की आमद में वृद्धि दर्ज की गई है। एक आकलन के अनुसार विदेशी पर्यटकों की आमद में इस वर्ष 25 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।


वर्ष 2022 में पूरे साल में 4 लाख 10 हजार के करीब पर्यटक आए थे, इनमें से विदेशी पर्यटकों की संख्या 6500 के करीब थी। जबकि इस वर्ष पिछले 8 माह में 4 लाख से अधिक पर्यटक कांगड़ा भ्रमण कर चुके हैं और इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 8500 के लगभग है।
इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इस बार आईसीसी वनडे विश्व कप के 5 मुकाबले होने हैं। यही नहीं नवंबर माह में पैराग्लाइडिंग गतिविधियां बीड़-बिलिंग और नरवाणा में प्रस्तावित हैं, वहीं धर्मशाला में भी कुछ इवेंट होने की संभावना है। उम्मीद है कि नवंबर-दिसंबर माह में भी पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। इस वर्ष पर्यटकों की आमद में इजाफा दर्ज किया गया है।जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा विनय धीमान ने कहा कि जिला कांगड़ा में इस वर्ष पर्यटकों की आमद बढ़ी है। पिछले वर्ष भर में 4 लाख से अधिक पर्यटक कांगड़ा आए थे, जबकि इस वर्ष 8 माह में ही 4 लाख से अधिक कांगड़ा आ चुके हैं। विदेशी पर्यटकों की आमद में इस वर्ष 25 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। अभी वनडे वल्र्ड कप मैचों सहित पैराग्लाइडिंग इवेंट भी प्रस्तावित हैं, निश्चित तौर पर इस वर्ष पर्यटकों का आंकड़ा बढ़ेगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page