केंद्रीय कैबिनेट द्वारा महिला आरक्षण बिल को मंजूरी देना ऐतिहासिक कदम : प्रतिभा कंवर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- महिला आरक्षण बिल को मंजूरी देने के बाद भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। इस बिल के लागू होने से प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में 22 या 23 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। इससे महिलाएं राजनीतिक तौर पर सशक्त होंगी।

महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव प्रतिभा कंवर ने केंद्रीय कैबिनेट में महिला आरक्षण बिल मंजूरी और इसे लोकसभा में पेश करने को ऐतिहासिक कदम करार दिया। प्रतिभा कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा से नारी शक्ति का सम्मान किया है। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलने के फैसले के बाद पूरी तस्वीर बदलने वाली है। देश की आजादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक फैसले से पूरे देश की महिलाओं में आत्म सम्मान और आत्म विश्वास का भाव पैदा होगा। महिलाओं के लोकसभा और विधानसभा पहुंचना आसान होगा। उनके मुद्दे सर्वोच्च सदन में और मजबूती के साथ गूंजेंगे।


करीब 27 सालों से लंबित महिला आरक्षण विधेयक अब संसद के पटल पर लाया गया, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति को दर्शाता है। आंकड़ों के मुताबिक, लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 15 फीसदी से कम है, जबकि राज्य विधानसभा में उनका प्रतिनिधित्व 10 फीसदी से भी कम है। इस मुद्दे पर आखिरी बार कदम 2010 में उठाया गया था, जब राज्यसभा ने हंगामे के बीच बिल पास कर दिया था और मार्शलों ने कुछ सांसदों को बाहर कर दिया था, जिन्होंने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का विरोध किया था। हालांकि यह विधेयक रद्द हो गया, क्योंकि लोकसभा से पारित नहीं हो सका था। भाजपा ने हमेशा इसका समर्थन किया। वर्तमान स्थिति की बात करें तो लोकसभा में 78 महिला सदस्य चुनी गईं है। इस बिल के पारित होने के बाद संख्या 181 हो जाएगी।

भारतीय जनता महिला मोर्चा प्रधानमंत्री जी का विशेष तौर पर और शीर्ष नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद से कोटि कोटि धन्यवाद करता है और 19 सितंबर, 2023 का दिन भारत के 75 साल के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो जाएगा

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page