दाड़लाघाट के यूको बैंक के समीप आफत बन रहे पेड़ो से मिली राहत।

आशीष गुप्ता//दैनिक हिमाचल न्यूज:- दाड़लाघाट में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर यूको बैंक के समीप पेड़ों के गिरने से मंडराया खतरा टल गया है। ऐसा होने पर दाड़लाघाट के लोगों ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 के किनारे वर्षों पुराने जर्जर हो गए भारी भरकम पेड़ों के कटने से राहत की सांस ली है।

यूको बैंक के समीप पेडों को अथक प्रयास के बाद जर्जर हो चुके दो पेडों को काटकर गिरा दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 के किनारे वर्षों से विशालकाय जर्जर हो गए पेड़ किसी बड़े नुकसान का खतरा बने हुए थे,इस बरसात की पहली ही वर्षा के कारण एक विशालकाय पेड़ एक इमारत पर जा गिरा था,जिससे इमारत को कुछ क्षति पहुंची लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

इसे देखते हुए लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि दाड़लाघाट में राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे वर्षों पुराने जर्जर हो गए जितने भी पेड़ है,उन्हें काट दिया जाए ताकि कोई बड़ा हादसा या नुकसान न हो जाए। इसके इलावा राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 बस स्टैंड व स्यार सहित आसपास की जगह में घरों के नजदीक पेडों के कटने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन का आभार जताया है। लोगों ने कहा कि इन पेड़ों के कटने से अब दाड़लाघाट अंबुजा चोक को भी नया स्वरूप मिला है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page