भाजपा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किया समर्पण अभियान

दैनिक हिमाचल न्यूज :- भाजपा अर्की मंडल द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर सेवा समर्पण अभियान शुरू किया गया। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने इसका शुभारभ किया। इसमें महिला मोर्चा व युवा मोर्चा ने भी भाग लिया ।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने अस्पताल में रोगियों को फल बांटे तथा उनका कुशल क्षेम पुछा । इसके बाद उन्होंने गरीब लोगों को राशन किट भी दी।

उन्होंने बताया कि सेवा समर्पण अभियान का प्रथम भाग 23 सितबर तक मनाया जाएगा । उन्होंने बताया कि इसके बाद 2 भागो में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इस अवसपर पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य जे.एन.शर्मा, जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम, प्रदेश किसान मोर्चा के सचिव दलीप पाल,कार्यालय सचिव रूप राम शर्मा, भूपेन्द्र सागर, महिला मोर्चा की अध्यक्षा रीना भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य भुवनेश्वरी शर्मा, पार्षद भारती वर्मा, बी.डी.सी. सदस्य सुनीता रघुवंशी, कांता व भावना शर्मा, महिला मोर्चा महासचिव भावना गुप्ता व सुनीला शर्मा,प्रदेश गुडिय़ा बोर्ड की सदस्य हेमलता कौशल, सरस्वती कश्यप,वंदना गुप्ता, सावित्री कश्यप, नवीन गुप्ता व रमन सूद आदि भी मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page