स्कूली बच्चों संग मनाया युवक मंडल के युवाओं ने बाल दिवस

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह ने आज राष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला टटोह में जाकर बच्चों को साथ लेकर बाल दिवस मनाया। स्कूल प्रशासन की तरफ से मैडम ममता शर्मा ने युवक मंडल का स्वागत किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया ।

राष्ट्रीय बाल दिवस देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। पंडित नेहरू बच्चों के साथ बहुत प्यार करते थे इसलिए उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारा जाता था। पंडित जवाहरलाल नेहरू लगभग 16 वर्ष 286 दिन के लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

युवक मंडल के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देश को IIM,IIT और AIIMS जैसे बड़े-बड़े संस्थान दिए और भारत को विश्व स्तर पर पहचान बनाने का मौका दिया।

आजादी के बाद देश में आधारभूत ढांचा खड़ा करने का श्रेय पंडित जवाहरलाल नेहरू को जाता है। इनके कार्यकाल में देश में बड़े-बड़े उद्योग स्थापित किए गए, जिससे भारत ने आत्म निर्भरता की नींव स्वतंत्रता के पश्चात ही रख दी थी। आज भारत को अगर विश्व के अग्रणी देशों में शामिल किया जाता है तो इसकी नींव को खड़ा करने का श्रेय पंडित जवाहरलाल नेहरु को दिया जाता है। इस दौरान स्कूली बच्चों ने चाचा नेहरू की जीवनी पढ़कर उन्हें याद किया और उनके द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान को याद किया।

0Pइस मौके पर एसएमसी प्रधान सरोज कुमारी, मल्टी टास्क वर्कर तारा देवी, एमडीएम वर्कर उर्मिला देवी, युवक मंडल के उपप्रधान अमन ठाकुर, सदस्य धीरज, संजीव, गौरव आदि उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page