ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- अमृत महोत्सव समारोह समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा सोमवार को ज्वालामुखी में सैन्य बलिदानी परिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैया जी जोशी द्वारा पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में सोलन जिला के कुनिहार के साथ लगते दोची गांव सम्बन्ध रखने वाले शहीद सैनिक मनीष ठाकुर के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। गौर हो कि मनीष ठाकुर नवंबर 2019 में सियाचिन ग्लेशियर में पेट्रोलिंग के दौरान ग्लेशियर की चपेट में आकर देश सेवा करते हुए शहीद हो गए थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भैया जी जोशी द्वारा शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया।



