बथालंग विद्यालय के गौरव ठाकुर बने अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज

ब्युरो//दैनिक हिमाचल न्यूज:- कुनिहार में संपन्न हुई अंडर 19 आयु वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बथालंग विद्यालय ने जूडो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसमें 40 किलोग्राम भार वर्ग में दीक्षित ने स्वर्ण पदक ,55 किलोग्राम भार वर्ग में जतिन ने रजत पदक, 66 किलोग्राम भार वर्ग में हेमराज ने रजत पदक, 45 किलोग्राम भार वर्ग में धीरज ने कांस्य पदक ,50 किलोग्राम भार वर्ग में समीर ने कांस्य पदक और मोहित ठाकुर ने 73 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।


वही बॉक्सिंग में गौरव ठाकुर ने 56 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, 45 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस ने कांस्य पदक, 52 किलोग्राम भार वर्ग में समीर ने कांस्य पदक, गुलशन ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त प्राप्त किए। गौरव ठाकुर को सोलन जिला में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज घोषित किया गया।


इस उपलक्ष्य पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव गुप्ता, एसएमसी प्रधान मदन शर्मा, एसएससी के मुख्य सलाहकार नरेश शर्मा, डीपीई रत्न वर्मा, पीटीई कामेश्वर ठाकुर तथा विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों का फूल -मालाओं से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page