ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) हिमाचल कांग्रेस सेवादल की सद्भावना यात्रा अर्की विधानसभा के दाड़लाघाट पहुंची।इस पद यात्रा के माध्यम से कांग्रेस सेवादल ने हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार और केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास किया।
सेवादल के कार्यकर्ताओं की यह यात्रा कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में हुई।इस मौके पर महंगाई,भ्रष्टाचार बेरोजगारी और प्रदेश की जयराम सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सेवादल की जागो हिमाचल सद्भावना पदयात्रा ने अर्की के दाड़लाघाट में महंगाई बेरोजगारी सहित अन्य तमाम मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार पर प्रहार किया गया।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में इस यात्रा में सेवादल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी जैसे अनेकों मुद्दों को लेकर पेट्रोल पंप स्यार से लेकर अंबुजा चौक दाड़ला तक रैली निकालकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की।इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा,रीना पुंडीर,वीरेंद्र गौतम,जयप्रकाश,सुरेंद्र वर्मा,अनिल गुप्ता,रमेश ठाकुर,हेमचंद,मनोज,पुरषोत्तम महाजन,दीपक गजपति, रोशन ठाकुर,जय सिंह ठाकुर,सुमित,मनसा राम,तिलक शर्मा,यूथ कांग्रेस अर्की के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।