
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान विद्यार्थियों को प्रवक्ता हिंदी धनी राम के द्वारा यातायात के नियमों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।धनी राम ने विद्यार्थियों को दो पहिया और चार पहिया वाहनों के यातायात के नियमो के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि हमें दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग करना चाहिए।हमें किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला,विनोद कुमार,रेणुका,सुमन,अनीता,अमर सिंह वर्मा,नरेंद्र लाल,सुरेन्द्र कुमार,धर्म दत्त,नरेंद्र कुमार,वीना,किरण बाला सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

