प्राथमिक उपचार के बारे में दाड़लाघाट महाविद्यालय में दी जानकारी

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आमंत्रित कर छात्रों को जागरूक करने के लिए व्याख्यान का आयोजन किया गया।इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडी के चिकित्सा अधिकारी डॉ उदित शुक्ला एवं उनके साथ आए अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने सड़क दुर्घटना के कारणों और घटना के बाद प्राथमिक उपचार के विषय में छात्रों को जानकारी दी।इसके साथ ही उन्होंने विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर छात्रों को क्षय रोग के कारणों एवं उसके बचाव व उपचार संबंधी जानकारी भी दी।महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने छात्रों को चिकित्सा अधिकारियों द्वारा बताई गई बातों पर अमल करने के लिए कहा।इस अवसर पर डॉ उदित शुक्ला,एसटीएस हेमंत गुप्ता,एसटीएलएस कुलभूषण सिंह,सीएचओ अनुराधा,महाविद्यालय के सहायक आचार्य विश्व ज्योति,रवि कुमार,संदीप कुमार,अजय कुमार,सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page