अल्ट्राटेक सीमेंट बागा में बीएमएस ने किया शालू घाट में आम सभा का आयोजन।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट)  अल्ट्राटेक सीमेंट बागा में भारतीय मजदूर संघ ने एक आम सभा का आयोजन किया।आम सभा की अध्यक्षता उपमहामंत्री देवीदत्त तनवर ने की।सभा मे श्रमिकों ने अपनी पीड़ा और परेशानी की व्यथा प्रकट की तथा सबने अपने विचार रखे कि भविष्य में किस प्रकार नियमित करने की योजना बनाई जाए,जिससे श्रमिकों को अच्छे दिन देखने को मिलें।वर्तमान में अल्ट्राटेक सीमेंट बागा में 700 के लगभग श्रमिक कार्यरत हैं,लेकिन अभी भी उनको अम्बुजा औऱ एसीसी के तर्ज पर वेतन और अन्य सुविधाएं नहीं प्राप्त हो रही है।जो कि बहुत ही चिंता और चिंतन का विषय है।जब कि एसीसी औऱ अम्बुजा उद्योग के बिल्कुल बीच मे अल्ट्राटेक उद्योग है।प्रदेश उपमहामंत्री देवीदत्त तनवर ने कहा आप सदस्यता शुल्क अभियान आरम्भ करो इसके ठीक एक महीने बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा औऱ घोषणा की गई कि संयोजक के रूप में सुरेश कुमार सिविल विभाग,सह संयोजक सुरेश ठाकुर पैकिंग प्लांट,वीरेंद्र कुमार,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार को अधिकृत किया गया।अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर महासंघ के उपमहामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने चिंता व्यक्त की कि सीमेंट उद्योग उत्कृष्ट लाभ कमाने के बाद भी श्रमिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जाता है इसलिए यदि समय रहते हुए हम अपने कर्तव्य के साथ अधिकार का महत्व नहीं समझे तो फिर स्वयं के भविष्य के साथ आने वाली पीढ़ी भी अंधकार में रहेगी।इसके अतिरिक्त शीघ्र ही हिमाचल सीमेंट श्रमिक महासंघ का गठन भी किया जाएगा जिसमे हिमाचल प्रदेश के सभी सीमेंट उद्योग शामिल होंगे हिमाचल सीमेंट श्रमिक महासंघ का उदेश्य केवल यह होगा जब भी सीमेंट उद्योग में काम करने वाले श्रमिको के साथ अन्याय होगा उसी समय संयुक्त निर्णय लेकर श्रमिकों के अधिकार को एक ही आवाज सामूहिक संघर्ष किया जाएगा।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के उपमहामंत्री देवीदत्त तनवर,अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर महासंघ के उपमहामंत्री ओमप्रकाश शर्मा,सचिव काला राम कश्यप,जिला महामंत्री राजू भारद्वाज,बलदेव राज,अम्बुजा सीमेंट के महामंत्री नरेश कुमार,राकेश महाजन,एसीसी बरमाणा के महामंत्री गगन कुमार,प्रेम कुमार सहित आमसभा में लगभग 150 श्रमिकों ने भाग लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page