
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल:-(कुनिहार) भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश महामहामंत्री इन्दर पाल शर्मा ने कुनिहार के अन्य वरिष्ठ नागरिको के साथ कुनिहार के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रेस वार्ता करके कुनिहार क्षेत्र के प्रमुख मसलो पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।इस दौरान कुनिहार क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में सिवल हस्पताल से एक मात्र एमड़ी मेडिसन चिकित्सक को राजनीतिक दवाब के चलते अपना तबादला करवाना पड़।जिसकी वजह से इस हस्पताल जिसमे सोलन ज़िला के 4 निर्वाचन क्षेत्रो की करीब 20पंचायतो से हर रोज आने वाले सैकडों मरीजो को अब कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है।इस समय यहा पर एक सर्जन व 4 अन्य जूनियर चकित्सक है।आपरेशन थियेटर की सुविधा न होने के कारण सर्जन अपना काम नही कर सकता।मुख्यमंत्री से कुनिहार सिविल हॉस्पिटल में 2 एमड़ी चिकित्सक दिये जाने,एक सफाई कर्मचारी,अल्ट्रा साउंड सुविधा व 108आपात कालीन गाड़ी की बुनियादी जरूरत को भी अति शीघ्र दिये जाने की मांग की गईं।शर्मा ने कहा की 108 की सुविधा न होने के कारण सिविल हॉस्पिटल से आपातकाल में शिमला को रेफर कई गम्भीर मरीज रास्ते मे ही दम तोड़ चुके है।इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल से अनको बार आग्रह किया गया है।मुख्यमंत्री को भेजे गये अन्य पत्र में उनसे यहा पर जल शक्ति विभाग का उप मंडल कार्यालय खोले जाने की आधिसुचना जारी किये जाने की भी मांग की गई।उलेख्नीय है की इस की घोषणा मुख्यमंत्री ने गत वर्ष अर्की की जन सभा में की थी।इन्द्र पाल शर्मा ने मुख्यमंत्री से कुनीहार में अटल आदर्श विद्यालय के भवन निर्माण व उप तहसील कार्यालय के भवन निर्माण के कार्य को भी जल्द आरम्भ करवाये जाने के लिये सम्बंधित विभागो को आदेश दिए जाने की मांग की है।इस अवसर पर ओंम प्रकाश गर्ग,चेत राम तंवर,आरपी जोशी,सुशील शर्मा,गोपाल कृष्ण शर्मा,जगदीश चंदेल,देवेंद्र तनवर,एसपी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

