
दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में विश्व जल दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत एक रैली से की गई।इस रैली का शुभारंभ डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया।जबकि पुलिस थाना प्रभारी दाड़लाघाट जीत सिंह भी मौजूद रहे।रैली में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर कोपा और इलेक्ट्रॉनिकस ट्रैड के प्रशिक्षणार्थियों ने अपने गांव के नजदीक स्थित जल स्त्रोतों की सफाई की,जिसके वीडियो क्लिप्स बनाकर संस्थान में सभी प्रशिक्षणार्थियों को दिखाए गए।इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा जल संरक्षण के मॉडल तैयार किए गए जिसमें जल सरंक्षण की विभिन्न तकनीकों को बताया गया था।इसके पश्चात प्रशिक्षणार्थियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए पारितोषिक वितरित किए गए।कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया तथा अनुरोध किया कि अपने घर और संस्थान में पानी को व्यर्थ न जाने दें।इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा,सोनू शर्मा,नंद लाल,मोनिका,संदीप अरोड़ा,मुनीष शर्मा,राकेश कौशल,सुनील कुमार,राज कुमार गुप्ता,राजेश कुमार,दलीप शर्मा,दलीप ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

