राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में विश्व जल दिवस मनाया।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में विश्व जल दिवस मनाया गया।इस उपलक्ष्य पर एसओपी के निर्देशों का पालन करते हुए लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन छठी,सातवीं कक्षा तक किया गया।इन प्रतियोगिताओं में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।विश्व जल दिवस पर ग्रीन फ्यूचर इको क्लब के प्रभारी डॉ अनिता देवी,नीलम शुक्ला,रंजना और किरण वाला ने बच्चों को भौम जल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।इसके अतिरिक्त नरेन्द्र कपिला,अमर सिंह वर्मा,जय प्रकाश मिश्रा,नरेन्द्र कुमार,जागृति कपिला तथा मुकेश कपिला ने बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।इस उपलक्ष्य पर महिला अध्यापिकाओं ने रंगोली बनाकर बच्चों को जल के महत्व का संदेश दिया।बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किए गए।इस मोके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page