ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय का किया घेराव।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट)  ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में सोमवार को पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय का घेराव किया।इस दौरान ग्रामीण जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे।पंचायत प्रधान प्रेम चोपड़ा द्वारा विभाग के मंडल अधिशासी अभियंता को फोन करके मौके पर आने को कहा लेकिन अधिकारी ने व्यस्तता का हवाला देकर अप्रेल माह में पंचायत का दौरा करने का आश्वासन दिया।गुस्साए ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।ग्रामीणों ने कहा कि पानी के सोर्स में पानी पर्याप्त है,फील्ड कर्मचारियों द्वारा सही आबंटन न होने के कारण उन्हें समस्या झेलनी पड़ रही है।जल शक्ति विभाग के फील्ड कर्मचारी और कार्यालय में बैठे अधिकारियों को फोन करने पर वो फोन नही उठाते है।जल जीवन मिशन के तहत सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च किए जा रहे है, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें और उनके बच्चों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।हालाकिं सरकार की जल जीवन मिशन योजना के प्रचार प्रसार के लिए बड़े बड़े बोर्ड अवश्य लगा दिए गए है।ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि 24 घण्टों के भीतर उनकी समस्या का समाधान नही हुआ तो वो अपने मवेशियों को जल शक्ति विभाग के कार्यालय में बांध कर अधिकारियों का घेराव करेंगे। इस दौरान उप प्रधान कर्मचन्द,वार्ड सदस्य अशोक कुमार,निशा देवी,सुनीता,कांता और बिमला मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page