राज्यपाल ने लोकतंत्र विजय दिवस समारोह में भाग लिया

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज नई दिल्ली में आयोजित लोकतंत्र विजय दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। इस समारोह का आयोजन लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा आपातकाल की समाप्ति की स्मृति में किया गया।

राज्यपाल ने इस अवसर पर आपातकाल के संस्मरण को सांझा करते हुए कहा की मजबूत लोकतंत्र ही देश की प्रगति का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा की आज हमें भारतीय होने पर गर्व है क्योंकि भारत एक मजबूत और विकासशील देश बनकर उभरा है। इसके लिए केंद्र सरकार बधाई की पात्र है। सरकार ने देश की अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहतरीन प्रयास किए हैं। यह सबका दायित्व है की हम राष्ट्र विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष कवंर विजय सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया।

इस अवसर पर सांसद सुशील मोदी, सत्यनारायण जटिया, अशोक वाजपेई और राजेंद्र गहलोत भी उपस्थित थे।

.0.

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page