
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई।इस अवसर पर नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी व कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार ने सड़क सुरक्षा विषय पर अपना वक्तव्य दिया।जिसमें छात्रों को उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर विश्व ज्योति,रवि कुमार,संदीप कुमार,अजय कुमार,सुरेश कुमार,कार्यालय अधीक्षक ईश्वर दत्त शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
