ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- आंगनवाड़ी कार्यकताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने उनके मानदेय में 1700 रुपये प्रतिमाह और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 900 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि के लिए आभार व्यक्त किया।

आशा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उनके मानदेय में 1825 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि के साथ वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान 3700 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है।

भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा ने मुख्यमंत्री द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों की मांगों को हल करने के लिए आभार व्यक्त किया।





