आयुष विभाग उपमण्डल जलाणा द्वारा जघुन पंचायत में लगाया गया चिकित्सा शिविर।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) आयुष विभाग उपमण्डल जलाना द्वारा जघुन व शीलघाट क्षेत्र के लोगों के लिए एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस मौके पर उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सक अधिकारी डॉ निशा वर्मा व उनकी टीम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।शिविर में करीब 150 लोगों ने शुगर,ब्लड प्रेशर,नियोरोपैथी सहित अन्य बीमारियों की जांच करवाई।डा निशा वर्मा व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी अर्चना महाजन द्वारा लोगों को मोटापा,मधुमेह,ह्रदय रोग,जोड़ो व हड्डियों के विकार,स्त्री रोग व कुपोषण बीमारियों व उनके बचाव के बारे में जानकारी दी गई।वहीं लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के बारे में भी जागरूक किया गया।इस मौके पर पंचायत प्रधान अमिता ठाकुर,उप प्रधान कलीराम ठाकुर,डॉक्टर कमल,नरेश,मीना शर्मा,अमित,ललित शर्मा,किशोर शर्मा,प्रदीप,हेमलता,देवराज,कमल,मंजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page