ईएसआई अस्तपाल दाड़लाघाट में एक्सरे सेवा 2 महीनों से तकनीकी खराबी के चलते ठप,मरीज परेशान

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-राजेश/आशीष\\दाड़लाघाट)  ईएसआई अस्तपाल दाड़लाघाट में एक्सरे करा पाना मरीजों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।ईएसआई अस्तपाल दाड़लाघाट में एक्सरे सेवा पिछले 2 महीनों से तकनीकी खराबी के चलते ठप चल रही है।इससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।मरीजों का कहना है कि एक्सरे मशीन की खराबी से आए दिन एक्स-रे कराने को पहुंचने वाले मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है।स्थानीय लोगों में रमेश,सुरेश,महेश,मनीष,जय सिंह,रोहित,मोहित,कमल,नरेश,प्रेम,हेतराम,अनिल ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते मरीजों को मजबूर होकर या तो निजी सेंटरों में मंहगे दाम पर एक्सरे कराने अथवा अर्की अस्तपाल या शिमला तक की दौड़ लगा परेशानी उठानी पड़ती है।उधर,दाड़लाघाट में कार्यरत डॉ मंजीत सेन ने बताया कि एक्सरे मशीन कुछ दिनों से खराब है।इसकी सूचना तकनीकी टीम को दी गई है। जल्दी ही समस्या का समाधान कर मरीजों के लिए एक्स-रे सुविधा बहाल करायी जाएगी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page