क्षेत्र की जनता ने जताया प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, परिवहन मंत्री,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व अर्की भाजपा नेता व पथ परिवहन निगम अधिकारियों का आभार

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(अर्की) प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व अर्की भाजपा नेता रत्न सिंह पाल के अथक प्रयासों से अर्की जयनगर बिलासपुर (एम्स) तक हिमाचल पथ परिवहन निगम अर्की की ओर से बस सुविधा को सुचारू रूप से चलाया गया । एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बीडीसी सदस्य शशिकांत तथा अर्की भाजपा सोशल मीडिया सह संयोजक व अर्की भाजयुमो सह मीडिया प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि यह बस अर्की से सुबह लगभग 7 बजे चलेगी व दोपहर को विलासपुर से अर्की के लिए वापस होगी । उन्होंने बताया कि इस बस के चलने से अर्की विधानसभा व विलासपुर विधानसभा क्षेत्र की लगभग समस्त जनता को बहुत सुविधा होगी । उन्होंने बताया कि अर्की जयनगर विलासपुर ( एम्स ) के रूट पर बस सेवा शुरू करने के लिए सम्बंधित जनता काफी दिनों से मांग कर रही थी ।

इस बस के शुभारम्भ पर जयनगर में समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं व जयनगर क्षेत्र वासियों में भारी उत्साह देखने को मिला व खुशी का जश्न मनाया गया ।जयनगर क्षेत्र की जनता ने प्रदेश सरकार, व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, पथ परिवहन निगम अधिकारियों व विशेषकर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व अर्की भाजपा नेता रत्न सिंह पाल का आभार जताया । जिनके अथक प्रयासों से यह बस सेवा शुरू हुई ।

उन्होंने बताया कि पट्टा पंचायत की ओर से इस बस सुविधा के शुरू होने पर आज बस के जयनगर पहुंचने पर हिमाचल पथ परिवहन निगम बस सहित, चालक व परिचालक का फूल मालाओं से स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर पट्टा पंचायत प्रधान मंजू देवी व नरेश ठाकुर, पट्टा पंचायत के उप प्रधान  रमेश ठाकुर, भाजपा कार्यकर्ता समेश जगोता, हेमराज शर्मा, नितेश महाजन, ज्ञानचंद महाजन, जयगोपाल, प्रेमचंद धीमान, रिखीराम कौंडल, रतनलाल, प्रेम लाल, सुरेश शर्मा सहित बहुत से स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page