
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) अर्की उपमण्डल की ग्राम पंचायत सरयांज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इस मौके पर स्थानीय लोगों ने मुख्यतिथि का जोरदार स्वागत किया गया,वहीं उन्हें शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।विधायक संजय अवस्थी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाड़ीधार क्षेत्र विधानसभा अर्की का एक रमणीक पर्यटन स्थल है इस स्थान को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने बाड़ीधार में रोपवे का निर्माण विधायक प्राथमिकता के आधार पर करने की घोषणा की और साथ ही उन्होंने पट्टा में सामुदायिक भवन के लिए 1 लाख,महिला मंडल सरयांज के लिए 75 हज़ार,गांव मझेड़ की सीढ़ियों के लिए 25 हज़ार विधायक निधि द्वारा और स्थानीय महिला मंडल सरयांज,पट्टा व नमोल के लिए 10-10 हजार प्रत्येक महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह सरयांज को 10 हजार विधायक ऐच्छिक निधि द्वारा देने की घोषणा की।

स्थानीय जनता ने विधायक अर्की के समक्ष मांग रखी की बहुत समय से चली आ रही सरयांज बस सुविधा को भाजपा सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है उसे जनता की मांग पर फिर से शुरू किया जाए।विधायक अवस्थी ने कहा कि आरएम सोलन से इस बस सुविधा को शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा साथ ही भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएचसी सरयांज की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा की गई थी।मगर भाजपा नेताओं द्वारा पीएचसी निर्माण हेतु अवरोध उत्पन किये जा रहे है,जोकि भाजपा के नेताओं की मानसिकता दर्शता है कि विकास कार्यों हेतु वे कितने वचनवद्ध है।


इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप द्वारा भी कांग्रेस की मजबूती के लिए पंचायत कांग्रेस सरयांज से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता जय देव को प्रधान और निर्मला पंवर को ग्राम पंचायत सरयांज महिला कांग्रेस प्रधान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप,युवा कांग्रेस अर्की कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, रोशन वर्मा,कपिल ठाकुर,जतिन,रवि पाठक,अमर ठाकुर,तिलक राज गौतम,श्याम लाल,मान सिंह,तुलसी राम,हेत राम,जीत राम,राम लाल, गीता देवी,मोहन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।

