ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की,विधानसभा अर्की क्षेत्र जयनगर खण्ड के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 4 राज्यो,उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,मणिपुर,गोवा में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के जश्न में उत्साहित होकर जयनगर खण्ड के प्रभारी व जिला सोलन भाजपा उपाध्यक्ष राजेश महाजन की अध्यक्षता में सम्बंधित सभी भाजपा व एनडीए में शामिल नवनिर्वाचित विधायकों व चारों राज्यों की जनता को बधाई दी । हिमाचल प्रदेश में 2022 में होने वाले चुनाव में भाजपा पुनः प्रदेश में भारी बहुमत से सरकार बनाए। यह विश्वास जताते हुए क्षेत्रीय विकासशील कार्यो की योजनाओं पर विचार विमर्श किया ।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व अर्की भाजपा नेता रत्न सिंह पाल भी जयनगर खण्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं से जुड़े व उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने विचार रखे व इस शुभवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग देने के लिए आभार जताया ।

इस कार्यक्रम में अर्की भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष जयगोपाल शर्मा व हरिकिशन ठाकुर,ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रिखीराम कौंडल,पट्टा पंचायत उप प्रधान व अर्की मण्डल कार्यकारिणी सदस्य रमेश ठाकुर,साई पंचायत के प्रधान हरीराम,भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता हेतराम,हरदेव महाजन, मनोज सोनी, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप सिंह,एससी मोर्चो के महामंत्री मस्तराम,रमेश जगोता, निमचन्द शर्मा, पट्टा पंचायत समाजसेवी नरेश ठाकुर,कोहू पंचायत प्रधान ओमप्रकाश,अर्की भाजयुमो उपाध्यक्ष विकास कपूर व ब्रिज लाल ठाकुर,भाजयुमो जिला सचिव भाई हेमराज शर्मा, अर्की मण्डल सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य भाई सतीश, राकेश शर्मा,रणवीर शर्मा,मदन लाल शर्मा,गोपाल,जयदेव,प्रेमचंद सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
