
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत से कार्यकर्ताओ में खुशी का माहौल है और आने वाले हिमाचल विधानसभा के चुनावों में भी भाजपा मिशन रिपीट करेगी।यह बात जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम ने कही।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की विकासशील सोच के कारण ही आज देश की जनता का विश्वास भाजपा के ऊपर बना है।आज जहाँ देश मे शिक्षा,सड़क,स्वास्थ्य,गरीबी उन्मूलकन हेतू का काम हो रहा है। वही महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुरीतियो से छुटकारा मिला है।आज किसान को उसके सम्मान हेतू 6 हजार मिल रहे हैं।आज देश मे भाजपा की सरकारों का सत्ता में दोबारा आने का मुख्य कारण राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को प्रमुखता से करना है।प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और गुड गवर्नेस इसका प्रमुख कारण है और इसके लिए देश के प्रधानमंत्री बधाई के पात्र है।जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार केंद्र और प्रदेश में बेहतर कार्य कर रही है।

2022 में हिमाचल में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हिमाचल में भी आएगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी केंद्र की सभी योजनाओं को प्रदेश में नए रूप में बढ़ाया है।राकेश गौतम ने कहा कि जयराम सरकार ने आयुष्मान योजना में रह गए परिवारों को हिमकेयर योजना,उज्ज्वला योजना में रह गयी महिलाओं को गृहणी सुविधा योजना के तहत गैस सिलिंडर देने के अलावा अनेक काम जनहित के लिए किये है।इन्ही कार्यों को देखते हुए हिमाचल की जनता प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बना कर इतिहास रचेगी।

