हिमाचल कॉलेज ऑफ एजुकेशन बीएड कॉलेज में नारी सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज:- हिमाचल कॉलेज ऑफ एजुकेशन बीएड कॉलेज जटोली में विश्व महिला दिवस के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि धर सूद बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्ति को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने रश्मि धर सूद ने नारी शक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

धर ने कहा कि महिला शक्ति को परिवार के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि महिला समाज में तभी बराबरी कर सकेगी जब बालिकाओं को शिक्षित करने के साथ उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। धर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए जुनून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में महिला को तभी बराबरी का अधिकार मिलेगा जब पुरुष वर्ग मातृ शक्ति को सम्मान और आदर भाव रखेगा। मुख्य अतिथि ने डॉ अनीता गौतम, प्रेरणा शर्मा, नील कमल सहित कॉलेज की छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने महिला मोर्चा की सभी बहनो को भी सम्मानित किया। इस दौरान इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मनोरंजन किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page