
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन के अंतर्गत एक दिवसीय सामुदायिक सहभागिता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन धुन्दन में हुआ।शिविर की अध्यक्षता खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य धुन्दन सरताज राठौर ने की।जबकि खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी बृज लाल पंवर की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला सोलन डॉ जगदीश नेगी रहे।खंड स्त्रोत समन्वयक बीआरसीसी खंड धुन्दन नरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड धुन्दन की विभिन पाठशालाओं लगभग 130 सदस्यों ने भाग लिया।इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा,विद्यालय प्रबंधन समितियों के कार्य तथा शक्तिओं शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, ई-संवाद,प्री प्राइमरी शिक्षा समावेशी शिक्षा व्यावसायिक शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम,स्कूल सुरक्षा व आपदा प्रबंधन फिट इण्डिया अभियान आदि विषयों पर चर्चा की गई।प्रशिक्षण शिविर में केन्द्राध्यक्ष दाड़लाघाट कुलदीप कुमार,सेवानिवृत शास्त्री एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मस्त राम शर्मा स्त्रोत व्यक्ति रहे तथा स्त्रोत व्यक्तियों द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सभी प्रमुख बिंदुओं से अवगत करवाया गया।उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला सोलन डॉ जगदीश नेगी ने उपस्थित प्रतिभागियों को अपने संदेश में कहा कि अच्छे अध्यापक और अच्छे अविभावक ही अच्छे राष्ट्र के निर्माण में सहायक होते है।अत: अध्यापकों के साथ साथ माता पिता की भूमिका भी बच्चों के सर्वागिण विकास में आवश्यक है।इस उपलक्ष्य पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य धुन्दन सरताज राठोर,बीईईओ धुन्दन बृज लाल पंवर,सेवानिवृत प्रधानाचार्य रतन सिंह,केसी शर्मा,सेवानिवृत बीईईओ अम्बिका शर्मा,मीरा कोशल,सेवानिवृत डीएसपी व प्रधान धुन्दन शकुंतला शर्मा,उपप्रधान मदन शर्मा,खंड धुन्दन के 97 प्रारम्भिक विद्यालयों व 24 हाई व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कार्य कर रही विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्यों,पंचायत प्रतिनिधियों तथा सेवानिवृत शिक्षकों ने भाग लिया।

