ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट की बैठक सम्पन्न।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट की बैठक अध्यक्ष जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।समिति के महासचिव प्रेम केशव ने बताया की बैठक के दौरान प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया कि सब उपमंडल दाड़लाघाट के गांव के लिए जितनी भी सड़कें बनने जा रही हैं,उनके कार्य नहीं हो रहे हैं।इस सब उपमंडल में नोणी बागा व नीचली नौणी की सड़कों के लिए करोड़ों रुपए का प्रावधान रखा गया था,मगर वह निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में पड़ चुके हैं,कुछ डंगो का निर्माण के उपरांत सड़कों की हालत बहुत ही खराब है।इस दौरान विधायक संजय अवस्थी से लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल सुधार सभा के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में मिला और सब उपमंडल की सभी सड़कों की वास्तविक स्थिति उनके ध्यान में लाई गई।वहीं विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिलाया कि अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु कहा जाएगा।इस अवसर पर हेतराम ठाकुर,लेख राम,बालक राम,राम दत्त,लोक राम,दिला राम,ठाकुरु राम,कश्मीर लाल,हरी राम ठाकुर,संतराम,राज,रणवीर ठाकुर,परसराम,दिलाराम सहित अन्य मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page