ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़
अर्की:- नार्थ इंडिया के प्रख्यात पेंटर हेम प्रकाश शर्मा का आज निधन हो गया । वह काफी समय से बीमारी से जूझ रहे है । जानकारी के अनुसार अर्की उपमण्डल के बातल गांव निवासी हेम प्रकाश शर्मा का बीमारी के कारण निधन हो गया,वह 57 वर्ष के थे । इनकी दो बेटियां है जिन्होंने आज अपने पिता को मुखाग्नि दी । इनके निधन से ग्राम पंचायत बातल व आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

बता दे कि हेम प्रकाश शर्मा को नार्थ इंडिया के अच्छे कलाकारों में जाना जाता था । इनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स शोभा सिंह आर्ट्स गैलरी पंचरुखी में प्रदर्शनी के लिए लगाई गई थी । वहीं हेम प्रकाश शर्मा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के सैटेलाइट ऑफिस अर्की में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।

