सोमनाथ बने संधूरत शर्की बहुदेशीय सहकारी सभा समिति भूमति के प्रधान ।

ब्यूरो// दैनिक हिमाचल न्यूज़

अर्की:- उपमंडल अर्की की पंचायत भूमति की संधूरत शर्की बहुदेशीय सहकारी सभा समिति की बैठक आयोजित की हुई। इस बैठक में सर्व सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सोमनाथ को प्रधान व राकेश कुमार को उपप्रधान की जिम्मेवारी दी गई । इसके साथ ही योगेश गौत्तम,कमलेश शर्मा,रमेश कुमार,लक्ष्मीकांत,भुवनेश्वर शर्मा को समिति का सदस्य बनाया गया ।

नवनियुक्त प्रधान सोमनाथ ने कहा कि समिति की ओर से जो जिमेदारी उन्हें सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे । इसके साथ ही वही सभी को साथ लेकर सहकारी सभा समिति भूमति को बुलन्दियों में ले जाने के लिए कार्य करेंगे ।

इस बैठक में भुवेश्वर शर्मा,कमलेश शर्मा,लक्ष्मी कांत,रमेश कुमार,योगेश गौतम,राकेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page