ब्यूरो// दैनिक हिमाचल न्यूज़
अर्की,भाजपा मंडल अर्की की मासिक बैठक 2 मार्च को लोक निर्माण विभाग कुनिहार के विश्रामगृह में 11 बजे आयोजित की जाएगी । इसकी जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष डी के उपाध्याय ने कहा कि 2 मार्च को होने वाली अर्की भाजपा मंडल की बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी विशेष रूप से उपस्थित होंगे ।

उपाध्याय ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है ।


