ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- राजकीय महाविद्यालय अर्की में अभिभावक-प्राध्यापक संघ (पीटीए) की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-प्राध्यापक संघ का पुनर्गठन किया गया।

पुनर्गठित कार्यकारिणी में ज्योति गुप्ता को प्रधान, मुकेश शर्मा को उपप्रधान, डॉ. संदीप गुप्ता को सचिव तथा उषा शर्मा को संयुक्त सचिव के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने नवगठित पीटीए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पीटीए महाविद्यालय और विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवगठित कार्यकारिणी महाविद्यालय के विकासात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों को बेहतर बनाने में सहयोग करेगी।


