अंडर-19 कबड्डी में नंड स्कूल की राधिका ठाकुर का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तर के लिए चयन।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– सोलन जिला के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंड की छात्रा राधिका ठाकुर ने सुबाथू में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन करवाया है।


जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राधिका ने कबड्डी में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया और अपने दमदार खेल से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
राधिका ठाकुर ने यह उपलब्धि पीईटी वीरेंद्र कंवर के मार्गदर्शन में हासिल की। अब वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राधिका के चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इंदुबाला शर्मा ने पीईटी वीरेंद्र कंवर और छात्रा राधिका ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राधिका ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिवार ने राधिका को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page