आम आदमी पार्टी का बड़ा सदस्यता अभियान, 2 अगस्त से पूरे हिमाचल में चलेगा ‘हिमाचल जोड़ो अभियान’

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़– आम आदमी पार्टी  2 अगस्त से पूरे हिमाचल प्रदेश में “हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान” शुरू करने जा रही है। पार्टी के अनुसार इस अभियान का शुभारंभ प्रदेश प्रभारी रितु राज झा मंडी से करेंगे। यह सदस्यता अभियान आगामी तीन महीनों तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा।


अभियान के पहले दिन ही प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ 250 से अधिक सदस्यता कैनोपी स्थापित की जाएंगी। इन कैनोपी के माध्यम से आम जनता को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर भी लोगों से संपर्क करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास करेंगे।


आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक चंदेल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों, बागवानों, कर्मचारियों, व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि 2 अगस्त को अपने निकटतम सदस्यता कैनोपी पर पहुंचकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और जनहित, पारदर्शिता तथा ईमानदार राजनीति को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page