ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 5 एचएएस अधिकारियों के तबादले व नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से कर दी हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

जारी आदेशों के अनुसार, सचिन कंवल (HPAS 2009), जो मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे, को हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सुनील वर्मा (HPAS 2013) को अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं आवास) से सरकार हिमाचल प्रदेश में तैनात किया गया है, साथ ही उन्हें एस्टेट्स निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
शिव चंदन कपूर (HPAS 2017), जो पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग में अतिरिक्त निदेशक थे, को भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

भानु गुप्ता (HPAS 2018) को संयुक्त निदेशक, भाषा, कला एवं संस्कृति से स्थानांतरित कर एस्टेट्स निदेशक, हिमाचल प्रदेश बनाया गया है।
वहीं, संजय कुमार (HPAS 2023), जो मुख्यमंत्री के उप सचिव थे, को लघु बचत निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये सभी तबादले जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।





