कुनिहार में 6 मार्च को जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की तिमाही बैठक

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सोलन की जिला कार्यकारिणी की तिमाही बैठक 6 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे तन्बूर ढाबा, पुराना बस स्टैंड कुनिहार के समीप आयोजित की जाएगी। बैठक का उद्देश्य पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श करना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम तय करना है।


यह जानकारी जिला महासचिव जगदीश पंवर और जिला मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में दी। उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष एवं राज्य कार्यकारिणी के मुख्य सलाहकार केडी शर्मा करेंगे।


बैठक में पेंशनरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनमें महंगाई भत्ते के 13 प्रतिशत एरियर का भुगतान, मेडिकल बिलों और विभिन्न विभागों में लंबित भुगतान, संशोधित वेतनमान जनवरी 2016 से जुड़े विषय तथा पेंशनरों की अन्य समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल हैं।


जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के अध्यक्ष केडी शर्मा ने बताया कि संघ ने पिछले तीन वर्षों में पेंशनरों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, लेकिन संयुक्त सलाहकार समिति का गठन अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है। इसी संदर्भ में बैठक में पेंशनरों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
जिला मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों, यूनियन अध्यक्षों और सचिवों से आग्रह किया है कि वे 6 मार्च को समय पर बैठक में उपस्थित होकर पेंशनरों से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा करें, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page