ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– अर्की क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक पाठशाला मलावण के मेधावी छात्र पियूष कुमार ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए इंस्पायर अवार्ड के तहत 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त की है। पियूष की इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


जानकारी के अनुसार पियूष कुमार ने “लेजर ट्रिपवायर अलार्म सिस्टम” नामक विज्ञान मॉडल तैयार किया है। यह मॉडल लेजर तकनीक पर आधारित एक सुरक्षा प्रणाली है, जो किसी भी अनधिकृत प्रवेश की स्थिति में तुरंत अलार्म बजाकर सतर्क कर देता है।
विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने पियूष कुमार की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। पियूष की इस सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक बताया जा रहा


