ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के विद्यालय पहुंचने पर फूलमालाओं एवं तिलक लगाकर स्वागत के साथ हुई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर विद्यालय जीवन की मधुर स्मृतियों को साझा किया। फेयरवेल समारोह के दौरान केक भी काटा गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण एवं आनंदमय हो गया।

व्यक्तित्व, व्यवहार और मंच प्रस्तुति के आधार पर प्रेरणा को मिस फेयरवेल तथा चितेश को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। दोनों विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्ढा सहित अध्यापक यशपाल वर्मा, सरोज कुमारी, पवन कुमार, सुभाष चन्द, भूपेन्द्र कुमार और राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में परिश्रम, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को अपनाते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया।

