
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,संत निरंकारी मिशन 23 फरवरी को दाड़लाघाट में अमृत परियोजना के तहत स्वच्छ जल स्वच्छ मन कार्यक्रम आयोजित करेगा। संत निरंकारी मिशन ब्रांच दाड़लाघाट के मुखी विद्या सागर ठाकुर ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा के आदेश के अनुसार यह अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है।

हर साल की तरह इस साल भी संत निरंकारी मिशन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के माध्यम से अमृत प्रोजेक्ट स्वच्छ जल स्वच्छ मन को आगे बढ़ा रहा है। इस परियोजना के तहत 23 फरवरी 2025 को सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस पर उनकी याद में जल स्रोतों को साफ किया जाएगा। संत निरंकारी ब्रांच दाड़लाघाट के संयोजक स्तर पर दाड़लाघाट,अर्की,बलेरा और कुनिहार में चार स्थानों पर जल स्रोतों की सफाई की जाएगी। सागर ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल निकायों की स्वच्छता और स्थानीय जनता को प्रोत्साहित करना है।








