छत्तर सिंह ठाकुर बने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने अपने संगठन को नया नेतृत्व प्रदान किया है। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर को युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से प्रदेशभर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल है।

युवा कांग्रेस के महासचिव शशि कांत शर्मा ने इस अवसर पर छत्तर सिंह ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि उनका संघर्ष, समर्पण और अनुभव सभी के लिए प्रेरणा है। उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छुएगी और प्रदेश के युवाओं की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाया जाएगा।

शर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस “जनसेवा ही संकल्प” के उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रही है और ठाकुर के मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

प्रदेशभर के युवा कार्यकर्ता इस नियुक्ति को ऐतिहासिक मान रहे हैं और विश्वास जताते हैं कि छत्तर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संगठन और अधिक संगठित और प्रभावी बनेगा। उनके अनुभव और नेतृत्व से हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। उनका मानना है कि छत्तर सिंह ठाकुर का नेतृत्व संगठन को प्रदेश में नई पहचान दिलाने और युवाओं के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्षम होगा।

इस नियुक्ति के साथ ही हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस एक नए दौर की शुरुआत कर रही है। कार्यकर्ताओं और नेताओं का कहना है कि अब संगठन की ताकत और बढ़ेगी, जिससे कांग्रेस का आधार मजबूत होगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page