
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मज़दूर संघ दाड़लाघाट के कार्यकर्ताओं ने सुल्ली मुख्य मैन गेट में 70 वां स्थापना दिवस मनाया। मौके पर संघ ने प्लांट के मेन गेट पर भारतीय मजदूर संघ का झंडा लहराया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख शिमला राजेंद्र वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि अंबुजा से मानव संसाधन अधिकारी दिग्विजय शर्मा,आईआर अमन शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को पदाधिकारियों ने शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख शिमला राजेंद्र वर्मा ने सभी को 70वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ केवल कामगारों,श्रमिकों, कर्मचारियों का ही संगठन नहीं बल्कि यह एक विचार है। उन्होंने कहा कि संघ भारत ही नहीं बल्कि विश्व में भारतीय मजदूर संघ का कार्य कर रहा है। भारतीय मजदूर संघ गैर राजनीतिक और अनुशासन प्रिय संगठन है। कार्यक्रम में राजेंद्र वर्मा ने कहा कि निस्वार्थ भाव से किया हुआ कार्य ईश्वर की सर्वोपरि भक्ति है। मजदूरों की कठिनाईयों को समझें,हल करें और भारतीय मजदूर संघ के विचार को मजबूत करें। अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ दाड़लाघाट के अध्यक्ष सुरेश कुमार व महामंत्री नरेश कुमार ने सभी कामगारों को स्थापना दिवस की बधाई दी और सभी कामगारों को एक सूत्र में रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हो रही परेशानियों को मिल कर हल करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। इस मौके पर शिमला सेवा विभाग प्रमुख राजेंद्र वर्मा,अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ दाड़लाघाट के अध्यक्ष सुरेश कुमार,महामंत्री नरेश कुमार,कोषाध्यक्ष रुवेश कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष टेकचंद,उप वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपलाल,सचिव राकेश कुमार,बिटू गोविंद,विनोद कुमार,कमल,दीपचंद,बलवंत,पवन कुमार,अर्जुन कुमार सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।




