ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में बीते कल अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया।


कॉमर्स प्रवक्ता अनिता बंसल ने बताया कि यह दिन श्रमिक वर्ग को समर्पित है आज मजदूर और श्रमिक वर्ग की उपलब्धियों को और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सलाम करने का दिन है। सन 1886 में 1 मई को अमेरिका के शिकागो में हजारों मजदूरों के प्रदर्शन से मजदूरी का समय 8 घंटे और सप्ताह में एक छुट्टी निर्धारित की गई इससे पहला नियम कायदे नहीं थे और 15-15 घंटे मजदूरों से कम लिया जाता था। प्रधानाचार्य सरत्ताज सिंह राठौर ने बताया कि यह दिन मजदूरों के अधिकारों के प्रति जागरूक करने का दिन है इस दिवस की श्रमिकों को शुभकामनाएं दी।




