ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज:- उपमण्डल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में विश्व जल दिवस का आयोजन किया गया।

इस दौरान अध्यक्षता मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्डा की अध्यक्षता में विद्यालय प्रांगण से चौंरटू तक रैली का आयोजन किया गया। चौंरटू में स्थानीय लोगों को एकत्रित करके विद्यालय अध्यापक यशपाल वर्मा ने जल संरक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रार्थना सभा में सरोज कुमारी ने भी जल संरक्षण के विषय पर प्रकाश डालते हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के माध्यम से सभी लोगों को मतदाता के अधिकारों को बताते हुए मतदान के लिए सभी को जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक व अन्य उपस्थित रहें ।




