पर्यावरण संतुलन के लिए पर्यावरण संरक्षण ज़रूरी- बलदेव भंडारी

ब्युरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने कहा कि प्रकृति ईश्वर की बेहद खूबसूरत सौंदर्य का चित्रण है। यहां हर एक फूल, पक्षी, पेड़, पहाड़ किसी न किसी प्रकार से हमें लाभ प्रदान करते हैं। हमारा कर्तव्य है कि अपने चारों ओर मौजूद अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लें। अध्यक्ष राज्य कृषि विपणन बोर्ड हिमाचल प्रदेश बलदेव भंडारी आज यहां सारथी संस्था तथा इनरव्हील कल्ब के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।


भंडारी ने कहा कि हमें अपने घर के आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के आस-पास पेड़ पौधों को लगाना चाहिए तथा प्राकृतिक पेय स्रोतों व तालाबों की समय-समय पर साफ-सफाई करनी चाहिए। प्रत्येक नागरिक को पेड़ पौधे लगाने ही नहीं चाहिए अपितु इसके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। इस प्रकार यदि हर व्यक्ति अपने स्तर पर पर्यावरण की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा, तो पर्यावरण में असंतुलन की स्थिति कभी पैदा नहीं होगी।


इससे पूर्व सारथी संस्था के अध्यक्ष सुभाष सकलानी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उपाध्यक्ष सारथी संस्था डॉ. जी.आर. साहिबी ने पर्यावरण परिदृश्य पर कविता पाठ किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सारथी संस्था तथा इनरव्हील क्लब के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा रेलवे स्टेशन के परिसर देवदार के पौधे भी रोपित किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा लगभग 80 देवदार के पौधे रेलवे स्टेशन के आस-पास में लगाए गए तथा पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी रेलवे विभाग द्वारा ली गई।


इस अवसर पर कृषि विपणन समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, सदस्य प्रदेश सचिव भाजपा किसान मोर्चा सुनील ठाकुर, अध्यक्ष इनरव्हील क्लब रीना शर्मा, सचिव नीला अग्रवाल तथा कई अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page