दैनिक हिमाचल न्यूज :- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत धुन्दन में धुन्दनेश्वर टैक्सी- मैक्सी ऑपरेटर यूनियन के कार्यालय का उद्घाटन पंचायत प्रधान शकुंतला शर्मा द्वारा किया गया। उनकी अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन भी किया गया।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210814-WA0072-768x1024.jpg)
इस बैठक में बीडीसी उपाध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर(सोनू) व पंचायत उप प्रधान मदनलाल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान यूनियन के सर्वसम्मति से चुनाव कराए गये। प्रधान का दायित्व जितेंद्र ठाकुर व सचिव कुलदीप ठाकुर को बनाया गया। इसके बाद यूनियन की कार्यकारिणी ने पंचायत प्रधान व बीडीसी उपाध्यक्ष के समक्ष कोरनोकाल के दौरान पेश आ रही दैनिक समस्याओं से भी अवगत करवाया। इस दौरान इस बैठक में राजेंद्र ठाकुर, पंकज , पवन, कमल, देवेंद्र और दिनेश बट्टू भी उपस्थित रहे।
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)